{"_id":"660aee0c069115034703f49a","slug":"four-ados-issue-show-cause-notice-to-15-pyramids-hardoi-news-c-213-1-hra1001-112645-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार एडीओ सहित 15 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार एडीओ सहित 15 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
Mon, 01 Apr 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में स्वच्छ भारत मिशन एसबीएम (स्वच्छ भारत मिशन) ग्रामीण के कामों और खर्च में जिम्मेदारों की लापरवाही को जिला पंचायत राज अधिकारी ने गंभीरता से लिया है।
वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक प्रगति में सुधार न होने पर चार सहायक विकास अधिकारी एडीओ पंचायत सहित 15 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। इसमें से एक पंचायत सचिव को आरोप पत्र भी जारी किया है।
गांवों में साफ-सफाई के कामों और खर्च में जिम्मेदारों की लापरवाही से चार ब्लॉकों की प्रगति पिछड़ गई। इन ब्लॉकों की पिछड़ी प्रगति से जिले की भी प्रगति प्रभावित हुई। इससे जुड़ी खबर को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में गांवों के विकास में चार ब्लॉक पिछड़े, प्रगति हो रही प्रभावित शीर्षक से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
खबर का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने इन ब्लॉकों की प्रगति को जांचा। पंचायतीराज विभाग की ओर से गांवों में एसबीएम फेज-2 में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के काम कराए जा रहे हैं। इसके लिए शासन ने बैंक क्रेडिट लिमिट भी जारी की है।
डीपीआरओ ने बताया कि लापरवाही पर विकास खंड हरपालपुर, माधौगंज, मल्लावां और भरखनी के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
इसी के साथ ब्लॉक मल्लावां के पंचायत सचिव धवलचंद्र, शिप्रा देवी, बृजेंद्र सिंह, लक्ष्मी नरायन, जितेंद्र कुमार, रेनू कनौजिया, अंकित पटेल, संडीला के सर्वेश कुमार, रामकिशोर और हरपालपुर के सुधांशु द्विवेदी से भी जवाब-तलब किया गया है। इसी के साथ हरपालपुर के पंचायत सुरजीत बाबू को आरोप पत्र भी जारी किया गया है।