फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Found dead hanging in the room

कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 04 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 04 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Found dead hanging in the room
मैकपुर में मृतका के परिजनों से पूछताछ करते सीओ अरविंद वर्मा - फोटो : amarujala

भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिलहैया गांव के मजरा मैकपुर में सोमवार देर शाम विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। मंगलवार को मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना के धीरा गांव निवासी राकेश ने बेटी सुलोचना (21) की शादी करीब नौ महीना पहले पचदेवरा थाना के बिलहैइया गांव के  मजरा मैकपुर निवासी प्रमोद के साथ की थी। राकेश ने बताया कि सोमवार रात करीब 7:30 बजे समधी श्यामलाल ने फोन कर बताया कि बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


यह बताने के बाद फोन काट दिया। इस पर राकेश ने फोन लगाया तो बेल जाने के बाद भी फोन नहीं उठा। मंगलवार सुबह राके श गांव के कुछ लोगों के साथ बिलहैइया पहुंचे। राकेश ने बताया कि बेटी की लाश घर के अंदर छप्पर के नीचे जमीन पर पड़ी थी। उन्होंने प्रमोद और श्यामलाल से मौत का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन लोगों ने खेत पर होने की बात कही। बताया कि सोमवार शाम को करीब 7 बजे खेत से घर आए थे, तो लाश कमरे के अंदर फंदे से लटक ती मिली। जिसको उतार कर नीचे रख दिया था। मृतका के ससुर ने बताया कि मामूली बात को लेकर सुलोचना का प्रदीप से विवाद हुआ था।

इसके बाद मामला शांत हो गया था। मृतका के पिता की सूचना पर सीओ अरविंद वर्मा और एसओ शेर सिंह पहुंचे और पूछताछ की। मृतका के पिता ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कही है।


प्रमोद का कहना है कि सोमवार को उसकी मां दवा लेने गई थी और वह पिता के साथ खेत पर गेहूं काटने गया था। इसी दौरान सुलोचना ने फ ांसी लगाकर जान दे दी। एसओ शेर सिंह ने बताया कि अभी उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed