फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former district panchayat chairman left BSP in support of Saroj

सरोज के समर्थन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बसपा छोड़ी

Fri, 04 Aug 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Fri, 04 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Former district panchayat chairman left BSP in support of Saroj
बसपा - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। बुरे दौर से गुजर रही बसपा की मुसीबतें शुक्रवार को और बढ़ गईं। पार्टी के कद्दावर नेता रहे इंद्रजीत सरोज के समर्थन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ बसपा नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र देने वाले सभी बसपा नेता पासी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन


बीते गुरुवार को बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और कैबिनेट मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। जिले में इसका व्यापक असर दिखाई दिया। बसपा सरकार में कई बार जिले के प्रभारी मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज के समर्थन में एक बैठक शुक्रवार को पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर और बसपा के वरिष्ठ नेता शिवराम वर्मा के आवास-विकास कॉलोनी स्थित आवास पर हुई।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता वर्मा, बसपा के जिला प्रभारी प्रदीप राजवंशी, जिला महासचिव डीडी वर्मा, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर राधेश्याम वर्मा, पूर्व जिला प्रभारी डॉ. साहब लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। इन सभी ने बैठक में ही इंद्रजीत सरोज के समर्थन में बसपा से त्यागपत्र देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि इंद्रजीत सरोज ने अपना पूरा जीवन बसपा के लिए समर्पित किया। उनके राजनीतिक जीवन में कभी कोई आरोप भी नहीं लगा। बसपा अध्यक्ष ने पासी समाज के इंद्रजीत सरोज को अकारण ही बसपा से निष्कासित कर दिया।


इसके चलते पासी समाज के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। बसपा नेता रहे परशुराम पासवान, जगदीशवर्मा, जयचंद्र वर्मा, रामलोटन पासी, अनिल कुमार, नरेंद्र पासी, बाबूराम, अखिल वर्मा, कुनाल वर्मा, विजय पासी, रजत, विपिन कुमार, रामप्रकाश, रामलली वर्मा आदि ने भी पार्टी छोड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed