फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   For stage performances by many problems

कई समस्याओं के लिए मंच ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sat, 03 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
For stage performances by many problems

डेंगू व मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के चलते शहर में

विज्ञापन
फागिंग कराने सहित कई मांगों को लेकर जनहित एकता मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के  दौरान अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि डेंगू व मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए नगर में फागिंग और नालियों में मच्छरों को खतम करने को छिड़काव की व्यवस्था की जाए। जनपद की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में स्थापित रसखान प्रेक्षागृह का भौतिक लोकार्पण करवाकर जनपद की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करने के लिए मंच उपलब्ध करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य चौराहों एवं मार्गों पर आवारा पशुओं के आतंक से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए गोवंशों को पकड़कर गौशालाओं में सुरक्षित किया जाए। इसके अलावा ऊंचा थोक, सराय थोक, वैटगंज, सुभाषनगर, मोमिनाबाद आदि तमाम मोहल्लों में आवारा घूमने वाले सुअरों को भी पकड़वाने के लिए सघन अभियान चलाया जाए।

ज्ञापन में कहा कि इनके लगातार विचरण करने से संक्रामक रोगों के फैलने की पूर्ण आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नगर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास गति अवरोधक भी बनाए जाएं।

इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed