फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   For reservations came mourned

आरक्षण कराने आए थे, रोते रहे

Tue, 09 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 09 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
For reservations came mourned

रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर यात्रियों की समस्या का

विज्ञापन
समाधान नहीं हो रहा है। अब आरक्षण टिकट बनवाने को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर के धीमी गति के चलते एक टिकट बनने में काफी समय लगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में काफी इंतजार करना पड़ा।

छुट्टी के सीजन की वजह से ट्रेन में आरक्षण कराने को लेकर वैसे ही लोगों को मारामारी करनी पड़ रही है। उसमें भी सर्वर की धीमी गति यात्रियों को हलाकान किए हुए है। ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। अभी तक अनारक्षित टिकट को लेकर भी कई दिनों तक यात्री बेहाल हुए।

एक कंप्यूटर सिस्टम की थिंक लाइन खराब होने की वजह से एक काउंटर कई दिन तक बंद रहा। जिसको भी अभी तक स्थायी रूप से दुरुस्त नहीं किया जा सका। वहीं सोमवार को आरक्षण काउंटर पर भी टिकट बनवाने को लोगों को काफी समय तक खड़े रहना पड़ा।

ज्ञात हो कि सोमवार को सुबह आठ बजे से लाइन खुलने के बाद से ही सर्वर की गति धीमी बनी रही, जिससे एक टिकट बनने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लग गया। ऐसे में गर्मी अधिक होने की वजह से लोगाें को परेशान होना पड़ा। इस बाबत आरक्षण पर्यवेक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वर को दुरुस्त कराने के बाबत कई बार मंडल अफसरों से वार्ता की गई। उम्मीद है कि जल्द सर्वर दुरुस्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed