फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   food distribute without permission, report aginst 112 people

बिना अनुमति ट्रेन में बांटा खाना और पानी, 112 पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
food distribute without permission, report aginst 112 people
संडीला। रविवार को बरौनी क्रासिंग पर खड़ी स्पेशल ट्रेन में सवार श्रमिकों को खाना और पानी बांटने पर पुलिस ने 12 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने समेत बिना अनुमति के खाद्य सामग्री बांटने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि 24 मई को लाइन क्लीयर न होने पर मुंबई से दिल्ली होकर लखनऊ जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन को कस्बे में बरौनी क्रासिंग के पास रोका गया था। सूचना मिली कि कुछ लोग बिना अनुमति ट्रेनों चढ़कर लोगों को खाना, पानी व फल बांट रहे हैं। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। 100 से अधिक लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर ट्रेनों में खाना, पानी व फल बांटते मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने इनमें शामिल कस्बे के बरौनी व किसान टोला मोहल्ले के कई लोगों की पहचान की है। इनमें छोटे मियां व शफीक पुत्रगण वसीर अहमद, लतीफ पुत्र शफीक अहमद, शकील पुत्र नवी अहमद, पप्पू व असलम पुत्रगण सैदुल्ला, आरिफ व सारिक पुत्र शफीक, मुन्ना पुत्र शमी, शब्बू पुत्र रहमत अली, कैफ पुत्र जाबिर, शाहिद पुत्र सईद अली आदि शामिल थे। कोतवाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज ओपी सिंह की तहरीर पर 12 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed