फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Flouting the police

Hardoi News: पुलिस को ठेंगा दिखा शिवम जायसवाल हत्याकांड के आरोपी 50 हजार के इनामी ने कोर्ट में किया समर्पण

Wed, 19 Aug 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Flouting the police
हरदोई। संडीला के चर्चित शिवम जायसवाल हत्याकांड में वांछित 50 हजार रपये के इनामी ने पुलिस को ठेंगा दिखा दिया। पुलिस इनामी की तलाश करती रह गई और उसने बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। खास बात यह है कि हत्याकांड में नामजद तीन और इनामी आरोपी भी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में हाजिर हो गए थे। कुल पांच आरोपियों में से पुलिस एक को ही गिरफ्तार कर पाई बाकी चार तक पुलि पहुंच ही नहीं पाई।
विज्ञापन

बीती 21 जुलाई को संडीला निवासी भट्ठा व्यवसाई शिवम जायसवाल उन्नाव मार्ग पर बाइक से जा रहे थे। ऑटो में सवार होकर आए पांच लोगों ने बाइक से सटाकर उनके पेट में गोली मार दी थी। 23 जुलाई की रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में शिवम की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई रिषभ जायसवाल की शिकायत पर सूरज सिंह, शिवा सिंह, पवन सिह, मनसू और साहिल के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम के बाद लखनऊ से शव आने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे।
विज्ञापन

हालात संभालने की कवायद में पुलिस ने पांचों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था और साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में एक अगस्त को पवन सिंह, शिवा सिंह और मंसू ने पुलिस के तलाश अभियान को धता बताकर न्यायालय में समर्पण किया था। अभी दो दिन पहले ही पुलिस ने सूरज सिंह पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस का दावा था कि सूरज की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है। इसी बीच बुधवार को सूरज भी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में हाजिर हो गया। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



... तो पूर्वाचल के बाहुबली के इशारे पर पुलिस ने मूंदी आंखें
पहले 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी हत्यारोपियों ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर पुलिस की सक्रियता की हवा निकाल दी। इसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार करने के लिए हाथ पैर मारे। फिर उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। वह भी पुलिस की फजीहत कर न्यायालय में हाजिर हो गया। पूरे मामले को लेकर चर्चा रही पूर्वांचल के चर्चित बाहुबली और पूर्व जनप्रतिनिधि के इशारे और दबाव में पुलिस न तो सूरज पर हाथ डाल पाई और न ही पहले के तीन इनाममियों पर। बहरहाल अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed