{"_id":"5b351c584f1c1b2e168b4bb3","slug":"five-teams-set-up-to-reveal-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":" खुलासे को गठित पांच टीमों के हाथ खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे को गठित पांच टीमों के हाथ खाली
hardoi
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत आईटीसी के पेट्रोल पंप पर बुधवार रात हुई लूट की वारदात में पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुुंच सकी है। आईटीसी के स्टोर मैनेजर की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासा करने के लिए स्वाट समेत पांच टीमों को लगाया गया है। घटना के दौरान पंप पर पेट्रोल लेने जा रहे दो लोगों को भी बदमाशों ने गोली मार दी थी। दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं।
हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर आईटीसी ग्रुप का पेट्रोल पंप और चौपाल सागर है। बुधवार रात लगभग नौ बजे सफेद अपाचे पर सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। यह पानी पीने के बहाने पंप के केबिन में घुस गए थे। यहां मौजूद शिवप्रताप, सरोज, आशीष मिश्रा, शिवम पाल को तमंचे के बल पर कब्जे में कर लिया था। यह रुपयों से भरा बैग छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसी बीच कुर्रिया निवासी रमेश (50) और बटेश्वर (46) बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पंप की ओर जा रहे थे। बदमाशों को लगा कि यह रोकने आ रहे हैं।
इस पर बदमाशों ने इन पर फायर कर दिया। कंधे और हाथ में गोली लगने से दोनों घायल हो गए थे। जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज मिल गए थे। देर रात पुलिस ने बदमाशों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही आसपास के जनपद की पुलिस को भी मुहैया करा दीं। इसके बावजूद गुरुवार शाम तक पुलिस को सुराग नहीं मिला। दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेलवेगंज निवासी आईटीसी के स्टोर मैनेजर अनूप गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक सेल्समैन शिवप्रताप से 29 हजार 845 रुपयों से भरा बैग और जेब से 4500 रुपये लूटकर फरार हो गए। रात में प्राथमिक तौर पर लगभग 41 हजार रुपये लूटे जाने की बात सामने आई थी। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्वाट, शहर कोतवाली, देहात कोतवाली की पुलिस समेत पांच टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। आसपास के जनपदों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।