फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five police personnel including SI are in line

एक एसआई समेत पांच पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Wed, 06 Oct 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Five police personnel including SI are in line
हरदोई। अतरौली थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिस कर्मियों को एसपी अजय कुमार ने लाइनहाजिर कर दिया। जारी आदेश में इसकी वजह प्रशासनिक बताई गई है, लेकिन इस पर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने बताया कि अतरौली थाने में तैनात एसआई प्रवीण कुमार, दीवान अरुण कुमार सरोज और राम सतन कश्यप व सिपाही शशि कपूर और योगेंद्र कुमार को लाइनहाजिर किया गया है। एसपी ने इसकी वजह प्रशासनिक बताई। उधर दूसरी ओर महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक एक मामले में कुछ दिन पहले इसी थाने में तैनात एसआई सोनू कुमार को एसपी ने निलंबित किया था। आगे की विवेचना में इन लोगों के नाम भी अपरोक्ष रूप से सामने आए हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि वास्तविकता जानते हुए भी एक किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में उच्चाधिकारियों को सही सूचना नहीं दी गई थी। हालांकि उक्त किशोरी को पुलिस ने तलाश लिया था। इसके अलावा जनता से लिए गए फीडबैक में भी इनकी कार्यप्रणाली सही नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed