फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five people, including two innocent children standing with their bikes on the roadside, died after being hit by a truck.

Hardoi News: डाला की टक्कर से सड़क किनारे बाइक सहित खड़े दो मासूमों समेत पांच की मौत

Mon, 29 Sep 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five people, including two innocent children standing with their bikes on the roadside, died after being hit by a truck.
हरदोई। बिलग्राम मार्ग पर सुरसा तिराहे के पास सड़क किनारे बाइक समेत खड़े पांच लोगों को मैजिक (डाला) ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में दंपती और मां बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी लोग मुंडन से वापस जा रहे थे, जिस बच्चे का मुंडन था, उसकी मां और बहन की भी घटना में मौत हुई है। घटना के बाद मैजिक चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
सुरसा थाना क्षेत्र के भीठा निवासी संदीप मजदूरी करते हैं। उनके पुत्र कार्तिक (5) का मुंडन सोमवार को शहर के बाबा मंदिर मेें हुआ था। मुंडन में शामिल होने के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक डाला और एक बाइक से ग्रामीण व रिश्तेदार बाबा मंदिर गए थे। वहां से वापस आते समय सभी लोग फर्दापुर में ब्रह्मदेव के स्थान पर प्रसाद चढ़ाने के लिए रुके। मुंडन में शामिल होने के लिए संदीप के साले टड़ियावां थाना क्षेत्र के जिगनिया निवासी संतराम (35) अपनी पत्नी संगीता (32) के साथ आए थे।
विज्ञापन

फर्दापुर में जब सभी लोग रुके तो संदीप की पत्नी (संतराम की बहन) मोहिनी उर्फ मोनी (28) अपनी पुत्री गौरी (2) और ननद सीमा के पुत्र बासू (आठ माह) को लेकर डाला से उतरकर संतराम की बाइक पर बैठ गईं। यह लोग पहले चल दिए और बिलग्राम रोड पर सुरसा तिराहे पर सड़क किनारे रुक गए। यहां कुछ रिश्तेदार पहले से भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बिलग्राम की तरफ से आई मैजिक सड़क के दूसरी तरफ खड़े संतराम, संगीता, मोनी, गौरी और बासू को टक्कर मारते हुए आगे खाई में जाकर रुक गई। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पांचों को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की जानकारी पर डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतकों के परिजनों को सांत्वना देकर घटना की जानकारी ली। हर संभव मदद और मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा भी दिलाया। उधर, दूसरी ओर एसडीएम सदर एसके मिश्रा और सीओ सिटी अंकित मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे।

डीएम ने बताया कि घटना की वजह की जांच की जा रही है। मैजिक का चालक अभी पकड़ में नहीं आया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दुर्घटना की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। गैरइरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। मैजिक (डाला) के पंजीकरण नंबर से पता चला कि यह बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हूंसेपुर निवासी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed