फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five lakh rupees stolen from two fertilizer shops

Hardoi News: खाद की दो दुकानों से पांच लाख रुपये चोरी

Fri, 10 Nov 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees stolen from two fertilizer shops
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सल्लिया मार्ग पर स्थित खाद की दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। शटर तोड़कर पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सल्लिया मार्ग पर मोहल्ला कोटकला में अवधेश कुमार गुप्ता और उनके भाई मुकेश गुप्ता की खाद-बीज की दुकान है। दुकान के ऊपर बने मकान में दोनों परिवार रहते हैं। अवधेश गुप्ता के मुताबिक, रात में किसी समय चोरों ने उनकी दुकान के शटर तोड़ दिए और लगभग तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए। मुकेश गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान से चोर लगभग दो लाख रुपये और कुछ किसानों के रखे जेवर चोरी हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे सैर को निकले लोगों ने दुकान के अंदर लाइट जलती देखी तो जानकारी अवधेश गुप्ता को दी। अवधेश गुप्ता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि घटना की जानकारी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed