फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firing in the dispute between the two sides , seven injured

दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग, सात घायल

Sun, 08 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Firing in the dispute between the two sides , seven injured

थाना क्षेत्र में छींटाकसी करने के कारण दो पक्षों के

विज्ञापन
बीच विवाद हो गया, जिससे लाठी-डंडे चले व हवाई फायरिंग हुई। घटना में सात लोग घायल हो गए। एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का नियंत्रित किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अफसरों ने तनाव को देखते हुए कसबे में पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कसबे के मोहल्ला ऊंचाटीला निवासी पप्पू पुत्र रामलाल अपने साथियों के साथ शनिवार की शाम मोहल्ले की किराने की दुकान पर सामान खरीद रहा था। वहीं पर मोहल्ला निवासी छुटल्ली का दामाद खड़ा था। जिसको धक्का लग गया। जिस पर विवाद होने लगा।

तो छुटल्ली के दामाद को पप्पू व उसके साथियों ने पीट दिया। इसके कुछ देर बाद दुकान के पास रहने वाले राशिद खां का रिश्तेदार कानपुर निवासी खदीर पुत्र अजीज ने पप्पू को राशिद के घर में खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच वहां पर कमलेश पहुंचा और अपने साथियों के साथ मिलकर पप्पू को बाहर निकाला।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आ गए और लाठी डंडों से प्रहार शुरू कर दिया। इसी बीच राशिद की ओर से एक युवक ने कमलेश पर फायर दिया, जिस पर कमलेश की ओर से भी फायर किया गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में पप्पू के अलावा दूसरे पक्ष से राशिद खां, इस्लाम, शकीला, नसरीन, मोहसीन आदि घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के थानों की पुलिस, सीओ बिलग्राम, सीओ शाहाबाद, सीओ हरपालपुर, एएसपी पूर्वी व पश्चिमी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और लोगों को शांत कराया। घटना के संबंध में राशिद की ओर से कमलेश, पिपहिया, पप्पू और अरुण के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है।

एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बताया कि कमलेश आदि अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं, उनकी तलाश की जा रही है। कसबे में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed