फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   firing in dispute, 2 injured

विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से दो युवक घायल

Sat, 19 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
firing in dispute, 2 injured
बेहटागोकुल। लगवाही गांव में गुरुवार रात रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम लगवाही निवासी प्रमोद सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी गांव निवासी लाल बहादुर से रंजिश है। गुरुवार रात उसके आवास पर दावत चल रही थी। रात 11 बजे मेहमान खाना खाकर वापस जा रहे थे। रास्ते में लाल बहादुर पक्ष से कुछ लोगों ने टिप्पणी की, जिस पर विवाद होने लगा। इससे नाराज होकर लाल बहादुर अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और उसने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

पास ही खड़े उसके भतीजे अमरेंद्र (20) पुत्र राजेश और उसका दोस्त शुभम अग्निहोत्री (19) पुत्र कृष्णपाल निवासी कस्बा लोनार गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी भाग गए। प्रमोद सिंह ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। बताया कि प्रमोद सिंह की तहरीर पर लालबहादुर सिंह, शिवकुमार सिंह, शानू सिंह, उदयराज सिंह व रामप्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed