{"_id":"7d6528275e7a29b7c9eb18a059527cc2","slug":"fire-fighting-equipment-has-been-running-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन यंत्र चलाने का दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन यंत्र चलाने का दिया गया प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए लगाए गए अग्निशमन
विज्ञापन
यंत्रों का सोमवार को फायर कर्मियों ने परीक्षण किया और स्वास्थ्य
कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया। ज्ञात हो कि
जिला अस्पताल में आग से सुरक्षा को हर वार्ड में अग्निशमन यंत्र लगे हुए
हैं।
इसके अलावा स्टोर और ओटी में भी अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं। अस्पताल में लगभग 15 से बीस अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं। इनकी कार्य क्षमता को परखने को अग्निशमन विभाग के कर्मी जिला अस्पताल पहुंचे और वार्ड में लगे अग्निशमन यंत्रों का परीक्षण किया और जिनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो चुकी है, उनकी रिफलिंग कराने को अस्पताल प्रशासन से कहा।
इसके अलावा फायर कर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और स्टाफ नर्स को यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने यंत्र को किस प्रकार से खोला जाए और उसका प्रयोग किस तरह किया जाए की जानकारी दी। इस मौके पर सीएमएस डा. आरके मिश्र, फार्मेसिस्ट वीके तिवारी आदि मौजूद थे।