{"_id":"65c12cd47a5abb5b5b09f3f8","slug":"fire-broke-out-in-the-shop-fire-fighting-vehicles-did-not-reach-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110137-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुकान में लगी आग, नहीं पहुंचे अग्निशमन वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुकान में लगी आग, नहीं पहुंचे अग्निशमन वाहन
Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। संडीला मार्ग पर रविवार की रात इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना में लगभग नौ लाख रुपये के उपकरण जल गए। फोन करने के बाद भी अग्निशमन वाहन या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों ने निजी प्रयासों से आग बुझाई।
ढिकुन्नी निवासी राम लखन मौर्य की संडीला मार्ग पर अतरौली में मौर्या इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान है। रविवार रात रामलखन का भतीजा शिवांक दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार रात तकरीबन 12 बजे दुकान में आग लगने के कारण धुआं शटर के नीचे से बाहर आने लगा, तो पड़ोसी दुकानदार ने आसपास के लोगों को बुलाया और फावड़े से शटर का ताला तोड़ दिया। इस दौरान अग्निशमन विभाग को बुलाया गया लेकिन, कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई। राम लखन का दावा है कि करीब नौ लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। अग्निशमन शमन वाहन घटनास्थल पर नहीं आए थे। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।