{"_id":"040812d6bf1b18750f9dffd894a9d44a","slug":"fir-will-enter-on-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अभद्रता पर दर्ज कराएंगे एफआईआर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अभद्रता पर दर्ज कराएंगे एफआईआर’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिले के सफाई कर्मियों की बैठक शुक्रवार को रसखान
विज्ञापन
प्रेेक्षागृह में हुई, जिसमें डीपीआरओ ने सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था
दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य किसी
व्यक्ति द्वारा ड्यूटी के दौरान अभद्रता करने पर एफआईआर दर्ज कराने का
आश्वासन दिया।
डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारियों नियमित होकर काम करने के निर्देश दिए। पंचायत राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाईकर्मी) संघ के तत्वावधान में हुई बैठक में डीपीआरओ अरविंद सिंह का संघ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीपीआरओ अरविंद सिंह ने कहा कि सभी सफाई कर्मी अपनी ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखें। कहा कि समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचे और समग्र ग्रामों के विद्यालयों तथा पंचायत घर में सफाई करें।
डीपीआरओ ने कर्मियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि कोई दबंग ग्राम पंचायत अधिकारी अथवा ग्राम पंचायत का कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है या अभद्रता करता है तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कहा कि सफाई कर्मी यदि नियमित होकर कार्य करेंगे तो विभाग से भी उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।
पंचायत राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाईकर्मी) संघ जिलाध्यक्ष ने भी सफाई कर्मचारियों को नियमित होकर कार्य करने की अपील की। बैठक में सभी एडीओ पंचायत, डीपीआरओ कार्यालय लिपिक कमलेश कुमार श्रीवास्तव व रविंद्र सिंह सहित संघ से मंशाराम राठौर, सर्वेश कुमार, उमेश वर्मा, मायाराम वर्मा आदि मौजूद थे।
उधर, बैठक में पंचायत राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाईकर्मी) संघ के जिलाध्यक्ष ने भरावन की कमेटी भी गठित कर दी। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल, लवकुश महामंत्री, कन्हैयालाल कोषाध्यक्ष, नसरूद्दीन प्रचार मंत्री, श्याम किशोर संगठन मंत्री, राम विलास आडीटर, सरवेंद्र सिंह उप कोषाध्यक्ष तथा सदस्य पद पर मुनेश कुमार, सुरेश कुमार, बृजेश कुमार, श्रीकांत व शिवदास को मनोनीत किया गया।