फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fine of 17 lakh imposed on four consumers for using electricity in excess of the sanctioned load

Hardoi News: स्वीकृत लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल कर रहे चार उपभोक्ताओं पर 17 लाख का जुर्माना

Sat, 27 Jun 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fine of 17 lakh imposed on four consumers for using electricity in excess of the sanctioned load
हरदोई। कम लोड पर ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर इस बार विद्युत निगम के अभियंताओं ने बड़ी कार्रवाई की। चार उपभोक्ताओं पर तकरीबन 17 लाख रुपये का जुर्माना भी किया। साथ ही लोड बढ़वाने के लिए नोटिस भी दिया गया।
विज्ञापन




भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। मांग बढ़ने से विद्युत निगम के ट्रांसफार्मर से लेकर केबल तक जल रहे हैं। विद्युत वितरण निगम ने इसकी वजह तलाशी तो पता चला कि सिर्फ शहर में ही स्वीकृत लोड से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। शहर में जो कनेक्शन हैं उनके स्वीकृत लोड को देखा जाए तो 150 मेगावाट बिजली खर्च होनी चाहिए लेकिन इसकी तुलना में 220 मेगावाट तक बिजली खर्च हो रही है। अधिशासी अभियंता की देखरेख में जांच अभियान चला तो दो किलोवाट के कनेक्शन पर आठ किलोवाट तक बिजली का इस्तेमाल मिला। ऐसे चार कनेक्शन धारकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसपी तिराहे के पास संचालित रेस्टोरेंट पर चार लाख रुपये, जिलाधिकारी चौराहे के निकट संचालित रेस्टोरेंट पर साढ़े चार लाख रुपये, कैनाल रोड पर स्थित दो विद्यालयों पर भी तीन और साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। ओवरलोडिंग की चेकिंग रात में भी की जा रही है। उपभोक्ता निर्धारित लोड के अनुसार ही बिजली का प्रयोग करें और नियमित कनेक्शन लें। बिजली चोरी व ओवरलोड मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed