फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fifteen million expenditure resolve

डेढ़ करोड़ व्यय का प्रस्ताव पास

Wed, 01 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 01 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fifteen million expenditure resolve

पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में मंगलवार को अप्रैल व

विज्ञापन
मई माह का एक करोड़ आय के विपरीत 1.54 करोड़ रुपये व्यय का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभासदों ने पास कर दिया। इसके अलावा दो प्रस्तावों को छोड़कर शेष प्रस्ताव पास कर दिए गए।

पालिकाध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में अप्रैल एवं मई के आय व्यय का लेखा जोखा रखा गया। बताया गया कि अप्रैल में 41.98 लाख की आय के विपरीत 72.89 का व्यय तथा मई में 58.64 लाख की आय के विपरीत 81.59 लाख हुए, जिसे सभासदों ने पास कर दिया।

इसके बाद पालिका कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को पोल लगाने का प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष ने बताया कि इस पोल को लगाने पर 12 लाख रुपये का व्यय होगा। इस प्रस्ताव को सभासदों ने नामंजूर कर दिया गया और कहा कि यह प्रस्ताव पालिका की अगली बैठक में रखा जाए।

वार्ड संख्या 1 से 25 में निर्माण के अधूूरे पडे़ कार्य को राज्य वित्त आयोग के अधीन प्राप्त धनराशि से पूर्ण कराने का प्रस्ताव रखा गया। सभासदों ने प्रस्ताव को इस शर्त पर पास किया कि सभी वार्डों में 20-20 लाख रुपये के कार्य कराए जाएं, जिस पर अध्यक्ष ने बताया कि बहुत से कार्यों के स्टीमेट बन चुके हैं।

इस पर सभासदों ने विरोध नहीं किया। इसके बाद नगर में निर्मित प्राचीन घंटाघर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभासदों ने पास कर दिया। घंटाघर परिसर में जो दुकानें किराए पर बहुत पहले से चल रही हैं, उनके किराये में बढ़ोतरी की जाए।

पालिका की सीमा वृद्धि के  बाबत प्रस्ताव पर वाद विवाद के बाद अगली बैठक में रखने पर सहमति बनी। अन्य प्रस्तावोेेें में सब्जी मंडी व गल्ला मंडी में अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर विचार को कहा गया। इसके अलावा सफाई कर्मियों के संबंध में प्रस्ताव आया।

सफाई निरीक्षक शाबिर अली ने बताया कि वर्तमान समय मे 161 सफाई कर्मचारी होने चाहिए परंतु 121 कर्मी ही मौजूद हैं। कर्मियों की कमी को पूरा करने को अध्यक्ष ने आश्वासन दिया। इस मौके पर सभी सभासद, ईओ धर्मराज सिंह, कर अधीक्षक राजेश  कुमार व जेई तेजपाल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed