{"_id":"5984b9484f1c1b23248b45f1","slug":"feminine-woman-fated-from-the-alleged-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित चोटी गैंग की वारदात से महिला बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित चोटी गैंग की वारदात से महिला बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
choti
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। चोटी काटने का एक मामला शुक्रवार को जिले में भी सामने आया। घर के अंदर खाना बना रही एक महिला पर कथित तौर पर चोटी काटने वाले नेे हमला बोल दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसकी चोटी कटने की बात भी सामने आई। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर का कहना है कि महिला अवसाद का शिकार हुई है।
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के उत्तरी नोनखारा निवासी मानवेंद्र गुप्ता उर्फ मानव की पत्नी विमला शुक्रवार को दिन में घर के अंदर चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। मानव की मानें तो वह घर के बाहर बैठा हुआ था। उसके तीनों बच्चे दिलीप, कपिल और संध्या घर के अंदर कमरे में टीवी देख रहे थे।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अचानक विमला तेजी से चीखी और चूल्हे के पास ही गिरकर बेहोश हो गई। चीख सुनकर बच्चे आंगन में पहुंचे और पिता को बुलाया। मानव का कहना है कि मौके पर पहुंचने पर ही पता चला कि कोई विमला की चोटी भी काट ले गया है। वह विमला को लेकर सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
यहां डॉ. अवधेश बाजपेई ने विमला का इलाज शुरू किया। लगभग सवा घंटे बाद विमला को होश आ गया। विमला का कहना है कि उसे कुछ पता नहीं चला सिर्फ किसी ने उसकी चोटी खींची और जमीन पर पटक दिया। डॉ. अवधेश बाजपेई का कहना है कि महिला अवसाद से ग्रस्त होने के कारण बेहोश हुई है। इससे ज्यादा उसे कोई परेशानी जांच में पता नहीं चली। एसओ बीपी सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव में दहशत, सीएचसी पर भीड़
कथित तौर पर चोटी काटने वाले गैंग की चर्चा पिछले कई दिनों से आस-पास के जिलों में थी। घटना के बाद से गांव में दहशत है। सीएचसी पर महिला के पहुंचने के बाद से उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। डॉ. अवधेश बाजपेई लोगों को समझाते रहे कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यहां यह भी बता दें कि संडीला में भी इस तरह चर्चा गुरुवार रात आई थी, लेकिन पीड़ित परिवार ने मीडिया के पहुंचने पर ऐसी कोई बात होने से इनकार कर दिया था।