फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Female sanitation worker hanged herself to death

Hardoi News: महिला सफाईकर्मी ने फंदा लगा कर दी जान

Mon, 16 Feb 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Female sanitation worker hanged herself to death
हरदोई। पिहानी नगर के मोहल्ला मीर सराय में सोमवार सुबह महिला ने कमरे में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। देवर के मुताबिक, बड़े भाई और भाभी का घरेलू विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मीर सराय निवासी नेहा (35) पिहानी नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मी के पद पर तैनात थीं। उनके पति अनिल की मौत करीब सात साल पहले हो गई थी। इसके बाद परिजनों की आपसी सहमती से अनिल के बड़े भाई सुशील से नेहा की शादी करा दी थी। नेहा के देवर अर्जुन ने बताया कि तीन दिन पहले भाभी नेहा और भाई सुशील में कहासुनी हुई थी। इसके बाद से दोनों में मनमुटाव चल रहा था। सोमवार की सुबह नेहा ड्यूटी पर गईं थीं। कुछ देर के बाद वह घर आ गईं। वह कमरे में चलीं गईं। कुछ देर बाद नेहा का पुत्र रितिक कमरे में गया। वहां उसने नेहा का शव फंदे से लटका देखा। मां का शव देख कर वह चीख पड़ा। उसकी आवाज सुन कर मौके पर अन्य परिजन आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। नेहा के अनिल से दो पुत्र रितिक, छोटू और एक पुत्री अंशिका है। सुशील से नेहा की कोई संतान नहीं है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed