फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Female relatives murder of a bladed weapon

धारदार हथियार से रिश्तेदार महिला की हत्या

Thu, 02 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 02 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Female relatives murder of a bladed weapon

जानवरों के कारण मेड़ टूट जाने जैसी मामूली बात पर चार लोगों ने गड़ासे से काटकर रिश्तेदार महिला की हत्या कर दी। हमले में इसका पति भी घायल हो गया। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला है।

विज्ञापन


हमले के दौरान खुद के गड़ासे से एक हमलावर के हाथ का अंगूठा कट गया। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार को सुबह 8 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना कर पुलिस को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


अल्लीपुर निवासी राम औतार बुधवार को सुबह अपने परिवार के साथ खेत जोत रहा था। उसके चचेरे भाई जमुनाप्रसाद का भी पड़ोस में ही खेत है, जहां वह फसल काट रहा था। इसी बीच राम औतार के बैल जमुना के खेत में चले गए। इससे मेड़ और गेहूं की कुुछ बालियां टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्षाें में नोक झोंक होने लगी। बात बढ़ने पर जमुना के पुत्र जितेंद्र ने गड़ासे से राम औतार पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया उसने किसी तरह भागकर जान बचाई लेकिन उसकी पत्नी छोटी बिटिया (40) हमलावरोेें के बीच फंस गई।

आरोप है कि हमलावर जमुना, जितेंद्र व नंदू ने छोटी बिटिया पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। हमले के दौरान जितेंद्र के हाथ का एक अंगूठा गड़ासे से कटकर अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

यहां चिकित्सक ने छोटी बिटिया को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। एसआई केपी सिंह और एसआई अरविंद राणा ने आरोपी जितेंद्र को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

कुछ देर बाद एसपी उमेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणोें से घटना के विषय में जानकारी ली। एसपी ने कोतवाल को घटना के विषय में गंभीरता से छानबीन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि मृतका के पति राम औतार की तहरीर पर जमुना, उसकी पत्नी, नंदू व जितेंद्र समेत चार के विरुध रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना से गांव में सनसनी है। मारी गई महिला छोटी बिटिया के तीन पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed