{"_id":"57473fc04f1c1b3207690960","slug":"feeding-on-the-basis-of-negligence-kcuna-bdo-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार फीडिंग में लापरवाही पर कछौना बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार फीडिंग में लापरवाही पर कछौना बीडीओ को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 26 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पेंशन पात्रों के खातों को आधार से लिंक कराने और समाजवादी पेंशन में नए पात्रों के चयन में शिथिलता पर कछौना की खंड विकास अधिकारी शमा सिंह को नोटिस दी गई। सीडीओ ने शुक्रवार तक जवाब तलब करते हुए अन्यथा की स्थिति में प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से वित्त पोषित योजनाओं के पात्रों को आधार नंबर से लिंक कराने के निर्देश प्राथमिकता से दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने आधार कार्ड की फीडिंग का काम जल्द पूरा हो इसके लिए दैनिक मानीटरिंग भी शुरू की। इसके बाद भी विकास खंड कछौना में शिथिलता बरती जा रही है। तमाम निर्देशों के बावजूद कछौना ब्लाक में समाजवादी पेंशन के 4378 पात्रों के सापेक्ष ब्लाक से 274 खाते और विभाग से 32 खाते फीड किए गए।
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन में 3923 के सापेक्ष ब्लाक से 245 व विभाग से 351 और विधवा पेंशन में 1958 लाभार्थी के सापेक्ष ब्लाक से 266 खातों की फीडिंग की गई। साथ ही समाजवादी पेंशन के नए पात्रों के चयन में लापरवाही की गई। पेंशन खातों के आधार से लिंक और फीडिंग में शिथिलता पर मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु ने खंड विकास अधिकारी शमा सिंह को कारण बताओ नोटिस दी और शुक्रवार तक जवाब न देने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन