{"_id":"687e82622867e3b5ec0dbdbb","slug":"fault-in-33-kva-line-due-to-rain-power-outage-for-14-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1004-134672-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बारिश से 33 केवीए लाइन में फॉल्ट, 14 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बारिश से 33 केवीए लाइन में फॉल्ट, 14 घंटे गुल रही बिजली
Mon, 21 Jul 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
हरियावां। हरियावां उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति पहुंचाने वाली 33केवीए लाइन में हल्की बारिश से फॉल्ट आ गया। इसके कारण हरियावां समेत सौ गांवों की बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक ठप रही। इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानियां हुईं।
विद्युत उपकेंद्र हरियावां को 220 केवी मन्नापुरवा उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती है। रविवार की रात को करीब नौ बजे हल्की बारिश हुई और बिजली काट दी गई। बूंदाबांदी तो बंद हो गई लेकिन बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई। विद्युत उपकेंद्र पर जानकारी की गई तो इनकमिंग 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाले आने से फॉल्ट की जानकारी दी गई।
बिजली जाने से हरियावां समेत 100 गांवों में बिजली नहीं रही। रात भर संबंधित क्षेत्र के करीब 13 हजार उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। 14 घंटे बाद सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उमस भरी गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग पूरी रात परेशान रहे। अवर अभियंता रजनीकांत रावत ने बताया कि बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट को सही करवाकर आपूर्ति चालू करवा दी गई है।