{"_id":"65da2d2009d360eceb097260","slug":"father-returning-after-giving-daughters-marriage-card-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110982-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेटी के निकाह का कार्ड देकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेटी के निकाह का कार्ड देकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत
Sat, 24 Feb 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। ससुराल में बेटी के निकाह का कार्ड देकर लौट रहे बाइक सवार पिता को सांडी रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में उनकी मौत हो गई।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी अनीस (52) गांव में ही मकान में कपड़े सिलने का काम करते थे। उनकी पुत्री आसमीन का निकाह 21 अप्रैल को होना है। निकाह का कार्ड देने के लिए अनीस शनिवार को अपनी ससुराल कुर्रिया गए थे। दिन में लगभग 11 बजे बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सांडी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में अनीस की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मॉर्चरी में भिजवाया और परिजनों को भी सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े।
मृतक के परिवार में पत्नी असगरी, पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
कटकर गिरे पैर, एक खोजने पर भी नहीं मिला
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अनीस के दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पैर तो खोजकर शव के साथ भिजवाया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी अनीस का दूसरा पैर मिला ही नहीं। शव हटने के बाद भी काफी देर तक पुलिस कर्मियों ने दूसरे पैर की तलाश की, लेकिन पैर नहीं मिला।