फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers were found in queue, Principal Secretary expressed satisfaction over token system

Hardoi News: किसान कतार में मिले, प्रमुख सचिव ने टोकन प्रणाली पर जताया संतोष

Tue, 26 Aug 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers were found in queue, Principal Secretary expressed satisfaction over token system
हरदोई। एक-एक बोरी के लिए किसान कतार में लगे मिले। सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने मंगलवार को यूरिया वितरण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सहकारी समितियों और विक्रय केंद्रों पर टोकन प्रणाली पर संतोष जताया। कहा कि सहकारी समितियों पर क्यूआर कोड से भुगतान लिए जाने की व्यवस्था पर जोर दिया।
प्रमुख सचिव ने जिले के भ्रमण पर आते समय संडीला के पीसीएफ, क्रय विक्रय समिति, सहकारी समिति बम्हनाखेड़ा का निरीक्षण किया। अधिकारियों से यूरिया और वितरण के संबंध में जानकारी ली। पीसीएफ के नवनिर्मित गोदाम को भी देखा। यूरिया वितरण में टोकन प्रणाली पर संतोष जताया। प्रमुख सचिव ने भ्रमण के बाद स्वामी विवेकानंद सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी समितियों में भुगतान के लिए क्यूआर कोड, समितियों में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने, समितियों में सोलर पैनल, कंप्यूटराइजेशन, समितियों के पुनर्निर्माण और गोदामों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
पीसीएफ केंद्रों की संख्या बढ़ाने और निष्क्रिय समितियों को सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। कम सचिव होने पर अंशकालिक भर्ती बोर्ड से स्थानीय स्तर पर सचिवों को रखा जाए। पीसीएफ के जिला प्रबंधक से कहा कि संडीला में बने नए गोदाम काे औपचारिकता पूरी कर उर्वरक केंद्र बनाने के निर्देश दिए। सहकारी ऋण वसूली में तेजी लाने के निर्देश डीसीबी महाप्रबंधक को दिए गए।
विज्ञापन

डीएम अनुनय झा ने अपने स्तर से उर्वरक वितरण की समीक्षा की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. एसके पाठक, एआर कोऑपरेटिव आशीष कुमार मेहता, पीसीएफ के जिला प्रबंधक विवेक यादव समेत अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed