फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers took to the streets, sought solution to the problem

Hardoi News: सड़क पर उतरे किसान, मांगा समस्या का निदान

Sat, 24 Feb 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 24 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets, sought solution to the problem
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के बैनर तले किसान सड़क पर निकले। किसानों ने अपनी मांगों के निदान की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम लखन पाठक के नेतृत्व में किसान जिंदपीर चौराहा से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें कहा कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए, एमएसपी गांरटी कानून लागू किया जाए, किसान आयोग का गठन किया जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रत्येक न्याय पंचायत में सरकारी खरीद क्रय केंद्र खोले जाएं। नहरों, रजबहों और माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए। जिले के खराब नलकूपों की मरम्मत कराई जाए। अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए, किसानों के निजी नलकूपों के कनेक्शन मुफ्त दिए जाएं, 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए।
विज्ञापन

कहा गया कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 10 किग्रा गेहूं, एक किग्रा दाल, एक किग्रा चीनी, एक किग्रा सरसों का तेल प्रति यूनिट की दर से दिया जाए। इस दौरान सुशील अवस्थी, महेश सिंह, रावेंद्र सिंह, गया प्रसाद, मुकेश कुमार, महेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों से दिलाई जाए निजात
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष अशोक राठौर ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की। राजेश दीक्षित, राम अवतार, विनोद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed