{"_id":"6adf93d962d65049a404b754","slug":"farmers-protest-demanding-compensation-based-on-increased-circle-rates-hardoi-news-c-213-1-hra1001-159113-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बढ़े सर्किल रेट के मुआवजा की मांग पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बढ़े सर्किल रेट के मुआवजा की मांग पर किसानों का धरना
विज्ञापन
सवायजपुर। रूपापुर में गंगा एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक कॉरिडोर का सोमवार को दूसरे दिन काम बंद रहा। बढ़े सर्किल रेट से मुआवजा की मांग के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने धरना-प्रदर्शन किया।
भाकियू के जिला उपाध्यक्ष धीरू सिंह व तहसील अध्यक्ष नन्हे सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कौशिया गांव के पास काम नहीं होने दिया। विरोध के चलते जेसीबी चालक मशीन लेकर लौट गया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को वर्ष 2017 के बजाय बढ़े हुए सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाए। कहा किसानों की लगभग 335 एकड़ भूमि का औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहण हुआ है। कहा कि किसानों द्वारा भूमि का बैनामा के बाद सरकार ने सर्किल रेट बढ़ा दिए। जिला प्रशासन में किसानों को बढे़ सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया गया।
तहसील अध्यक्ष नन्हे सिंह ने कहा रविवार को अधिकारियों से किसानों की वार्ता हुई, लेकिन अधिकारियों ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। चेतावनी दी कि जब तक बढे़ सर्किल रेट के हिसाब से किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक औद्योगिक गलियारे की भूमि समतलीकरण, नाली निर्माण और सीमांकन समेत कोई कार्य नहीं होने देंगे। आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अंकित, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र, जहेद्र सिंह, शाहिद आदि मौजूद रहे। एसडीएम शिवानी सिंह ने इस बाबत बताया कि विधान परिषद चुनाव के चलते वह व्यस्त हैं, चुनाव प्रक्रिया खत्म होते ही किसानों से वार्ता कर समस्या का निदान कराया जाएगा।