{"_id":"d23c202f70cc9cb88eb73f73472a82b0","slug":"farmers-not-sensitive-to-governmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं प्रदेश सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मंच की ओर से पवायां में आयोजित किसान महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को लेकर संवेदनशील नहीं है। किसान संगठनों के तमाम प्रयासों के बाद सरकार पर दबाव बना और मुआवजा बांटने की प्रक्रिया भी शुरू हुई लेकिन यह सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। क्षेत्र के हजारों किसान मुआवजे से वंचित रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर प्रदेश सरकार ने यदि जल्द ही कोई ठोस कदम न उठाया गया तो किसान मंच बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन करेगा। संगठन मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि किसानों के पसीने का मूल्य लोग भूल रहे हैं।
इसलिए यह खेल हो रहा है कि किसान अपना हक मांगने में भी संकोच करता है। तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि सूखे के बाद भी हरदोई जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया। मौजूद किसानों ने कहा कि यदि उन्हें मुआवजे की राशि जल्द से जल्द मिल जाए तो उनकी परेशानी कुछ हद तक कम होगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव वशीम खान, सर्वेश पाल भी मौजूद रहे।