{"_id":"5e0cd66d8ebc3e87904076b6","slug":"farmer-suicide-hardoi-news-knp5357239118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से नहीं आई पत्नी, किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से नहीं आई पत्नी, किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी के मायके से वापस न आने से आहत हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दस्यौली निवासी किसान ने बुधवार दोपहर गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दस्योली निवासी शिवम (25) पुत्र अतरलाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह खेती करता था। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी सांडी के ग्राम ज्ञानपुरवा निवासी रामवती से हुई थी। परिजनों के मुताबिक चार दिन पूर्व पत्नी से उसकी अनबन हो गई थी। इससे नाराज होकर पत्नी रामवती मायके चली गई थी।
शिवम रोज फोन कर उसे वापस बुला रहा था, लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी। इसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। बुधवार सुबह वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। दोपहर में एक खेत में पेड़ पर उसका शव रस्सी के फंदे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि घरेलू कलह में युवक के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।