फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer shot in minor dispute

मामूली विवाद में किसान को गोली मारी

Sat, 07 Aug 2021 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot in minor dispute
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में मामूली विवाद में किसान को गोली मार दी। घायल किसान को सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस मामले में क्रय विक्रय सहकारी समिति संडीला के अध्यक्ष समेत चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरहा के मजरा बसंतपुर में ग्राम समाज की भूमि पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की दोपहर बाद गांव निवासी रवि इन पेड़ों को कटवा रहे थे। एक पेड़ पड़ोस में ही स्थित मचलू के खेत में गिर गया। इस पर मचलू ने आपत्ति जताई तो रवि और उसके साथी छोटू तिवारी, अमित सिंह और आशीष सिंह मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंचे मचलू के पिता रामनरेश (55) को रवि ने तमंचे से गोली मार दी। गोली गले में लगने से रामनरेश वहीं गिर पड़े और गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन राम नरेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी ने बताया कि मचलू की तहरीर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति संडीला के अध्यक्ष अमित सिंह, रवि कुमार, छोटू तिवारी और आशीष सिंह के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस ने हल्के में लिया, पड़ गया भारी
ग्राम समाज की भूमि पर लगे यूके लिप्टस के पेड़ काटे जाने के दौरान शनिवार दिन में लगभग दस बजे भी रवि और राम नरेश के बीच विवाद हुआ था। राम नरेश ने यूपी-112 पर घटना की जानकारी दी थी। यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के बाद चली गई। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने मामले को बेहद हल्के में लिया और बाद में घटना बड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed