{"_id":"61d33850980146461829a513","slug":"farmer-injured-in-wild-animal-attack-hardoi-news-knp6733396189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के हमले से किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर के हमले से किसान घायल
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले से घायल किसान रामचंद्र। संवाद
- फोटो : HARDOI
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर मजरा रामपुर में सोमवार तड़के घर के बाहर सो रहे किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। घायल किसान के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जानवर भाग गया। ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की आशंका जताई तो वन विभाग की टीम ने जांच की। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
महमूदपुर मजरा रामपुर निवासी रामचंद्र (35) रविवार रात मवेशियों की रखवाली के लिए घर के बाहर सो रहा था। सोमवार तड़के करीब चार बजे जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसका पैर जख्मी हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि जंगली जानवर खेतों की ओर भाग गया। अंधेर में जानवर को न देख पाने और तेंदुआ होने की चर्चा से दहशत फैल गई। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वन विभाग की टीम के बीट प्रभारी अवनीश कुमार ने रामचंद्र के साथ गांव जाकर घायल व ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव में जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे। बताया कि पंजों के निशान सियार के लग रहे हैं।