{"_id":"61abab4858295f5d422be122","slug":"farmer-give-threat-to-burm-himself-due-to-dhan-selling-refuse-hardoi-news-knp667708672","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब धान लेने से इनकार करने पर किसान ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब धान लेने से इनकार करने पर किसान ने दी आत्मदाह की धमकी
सुनील कुमार के धान की विशेषज्ञों से जांच कराते एसडीएम राहुल विश्वकर्मा। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
माधौगंज (हरदोई)। धान क्रय केंद्र पर खराब धान लिए जाने से इनकार करने पर किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दे दी। इस पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और धान की जांच कराई। धान अधोमानक मिलने पर केंद्र प्रभारी की तहरीर पर किसान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
माधौगंज मंडी में विपणन शाखा का क्रय केंद्र है। केंद्र प्रभारी सुनीता चौबे के मुताबिक सेलापुर निवासी सुनील कुमार क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए आए थे। आठ क्विंटल धान की खरीद कर ली गई, लेकिन जो धान मानक के विपरीत था उसे लेने से मना कर दिया। इस पर सुनील एक बोतल में पेट्रोल भर कर आ गया और केंद्र पर लगे धान व खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना केंद्र प्रभारी ने एसडीएम बिलग्राम राहुल विश्वकर्मा को दी।
विज्ञापन
एसडीएम ने मौके पर पुलिस भेजी और सुनील कुमार को हिरासत में लेने को कहा। इसके बाद वह खुद भी मंडी पहुंच गए। यहां क्षेत्रीय विपणन अधिकारी विजय सिंह और एफसीआई के तकनीकी सहायक विमलेश को बुलाकर धान की जांच कराई। इसमें धान मानक के विपरीत पाया गया। इसके बाद सुनीता चौबे की तहरीर पर सुनील के विरुद्ध धमकी देने, गाली गलौज करने का मामला दर्ज किया गया। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।