फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer die din accident

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmer die din accident
प्रतापनगर। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिघिया निवासी राम सागर (32) पुत्र धनीराम खेती करता था। सोमवार दोपहर वह साइकिल से सब्जी खरीदने शुक्लापुर बाजार जा रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शुक्लापुर के निकट पीछे से आई ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राम सागर सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

बाजार आए गांव के लोगों ने उसकी शिनाख्त की। मृतक के परिवार में पत्नी सोनावती, दो पुत्री और एक पुत्र है। बेनीगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed