{"_id":"5f1b22848ebc3e9f6b1b18f5","slug":"farmer-deadbody-found-hardoi-news-knp5730885166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-पिहानी मार्ग पर शुक्रवार सुबह सिरकिटिया तिराहे के निकट किसान का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई जगह हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। मृतक की पत्नी ने तहरीर में एक व्यक्ति पर घर से बुला ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां निवासी दिनेश (45) पुत्र लाखन का ननिहाल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमनगर के मजरा सिरकिटिया में है। दिनेश नाना बद्री के साथ रहता था, जबकि उसके परिजन बिजगवां में ही रहते हैं। दिनेश की पत्नी सोनेश्री के मुताबिक गुरुवार शाम सात बजे गांव निवासी एक व्यक्ति दिनेश को घर से बुलाकर साथ ले गया था।
इसके बाद दिनेश का कोई पता नहीं चला और शुक्रवार सुबह हरदोई-पिहानी मार्ग पर सिरकिटिया तिराहे के निकट एक कारखाने के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिलने की जानकारी हुई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हत्या कर शव फेंके जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने जिस व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई है उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना वाले दिन मृतक की पत्नी सोनेश्री घर पर नहीं थी। 21 जुलाई को ही वह मायके ग्राम खेरिया के मजरा झपका गई थी। मृतक के दो पुत्र साजन और पवन, चार पुत्रियां आरती, खुशबू, मोहिनी और निधि हैं।