फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Expressed opposition to the persecution of journalists

पत्रकारों के उत्पीड़न पर जताया विरोध

Tue, 16 Jun 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 16 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to the persecution of journalists

हरदोई पत्रकार संघ के तत्वावधान में सोमवार को

विज्ञापन
पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में डीएम को ज्ञापन दिया गया। पत्रकारों ने डीएम से उचित कार्रवाई की मांग की।

गांधी भवन में एकत्र हुए पत्रकारों ने शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह को जिंदा जलाने के मामले में दोषी माने जा रहे राज्यमंत्री की गिरफ्तारी व मृतक आश्रितों को 50 लाख मुआवजे की मांग की। इसके अलावा कानपुर में पत्रकार दीपक मिश्रा, बस्ती के धीरज पांडेय तथा पीलीभीत में हैदर अली पर प्राणघातक हमले की जांच कराने की मांग भी की।

हरियावां एसओ की गलत कार्यशैली की निंदा कर संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संघ संयोजक सुधांशु मिश्र, अभय शंकर गौड़, अजीत अवस्थी, विजय पांडेय, अरुण मिश्रा, उमाकांत दीक्षित, प्रशांत पाठक, रंजीत सिंह आदि  मौजूद थे।

उधर, जगेंद्र सिंह की मौत से गुस्साए पत्रकारों ने मल्लावां में राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा का पुतला फूंका। इस मौके पर इंद्रपाल वर्मा, विशाल जायसवाल, हरिपाल सिंह, गिरीश चंद्र कुशवाहा, अनुराग मिश्रा, रोहित मिश्रा, संजय शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed