Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Explanation sought from six BDOs regarding pending e-MRs

Hardoi News: लंबित ई-एमआर पर छह बीडीओ से जवाब तलब

Thu, 12 Nov 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from six BDOs regarding pending e-MRs
हरदोई। वीबीजी रामजी में एक से 20 नवंबर तक श्रमिकों का अवकाश होने के कारण कोई भी काम नहीं कराया गया। बावजूद इसके 14 ब्लॉकों में करीब 1,000 ई-मस्टर रोल फीडिंग के लिए लंबित हैं। छह ब्लॉकों में यह संख्या सर्वाधिक है। इस पर श्रम रोजगार उपायुक्त ने इन छह ब्लॉकों के बीडीओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

श्रम रोजगार उपायुक्त एसके सिंह ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल समीक्षा की। समीक्षा में विकास खंड टड़ियावां में 176, संडीला में 163, सुरसा में 158, सांडी में 138, बेहंदर में 130 और शाहाबाद में 112 ई-मस्टर फीडिंग के लिए लंबित मिले जबकि अन्य विकास खंडों में कम संख्या में ई-एमआर रह गए।
विज्ञापन

वहीं विकास खंड बावन, अहिरोरी, भरखनी, कछौना और मल्लावां में एक भी ई-एमआर फीडिंग के लिए लंबित नहीं है। उपायुक्त ने फीडिंग के लिए लंबित ई-एमआर पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने टड़ियावां, संडीला, सुरसा, सांडी, बेहंदर और शाहाबाद के बीडीओ से जवाब तलब किया है। ई-एमआर को अब तक फीड न कराए जाने का कारण भी पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में औसतन 70 श्रमिकों को दिया जाए काम
विशेष रोजगार अभियान में 4.70 लाख मानव दिवस सृजित किए जाने का शासन ने लक्ष्य रखा है। विशेष रोजगार अभियान 23 नवंबर से चलाया जाना है। अभियान और रोजगार सृजन की जिम्मेदारी बीडीओ और एपीओ को सौंपी गई है। श्रम रोजगार उपायुक्त संतोष कुमार सिंह ने बीडीओ और एपीओ से कहा कि विशेष रोजगार अभियान के लिए पहले से ही सभी तैयारियों को पूरा करा लिया जाए। गांवों में कराए जाने वाले कामों की सूची सभी को प्राप्त करा दी गई है। सूची में दिए गए कामों की श्रेणी में ही ग्राम पंचायतवार कार्यों को चयनित किया जाना है। रोजगार सृजन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन औसतन 70 श्रमिकों को काम पर लगाए जाने की व्यवस्था की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed