{"_id":"624b30f62ae3ed73de415a37","slug":"explained-the-specifics-of-development-work-in-training-hardoi-news-knp689337217","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में विकास कार्य की बारीकियां समझाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में विकास कार्य की बारीकियां समझाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम प्रधानों व मनरेगा कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर में आला अफसरों ने मनरेगा की बारीकियां समझाई। प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक गजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अपूर्ण आवासों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
वाणिज्य कर उपायुक्त राकेश कुमार राय ने ग्राम प्रधानों और मनरेगा कर्मियों को बताया कि बिना जीएसटी के फर्जी बिलिंग रोकने के शासन ने कड़े निर्देश दिए हैं। अब 50 हजार रुपये से अधिक भुगतान पर ईवे बिल जारी होंगे।
महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पांडेय ने अपने विभाग की जानकारी दी। सहायक आयुक्त वाणिज्य कर जेपी वर्मा ने मनरेगा योजना पर चर्चा की। अपर कार्यक्रम अधिकारी अतुल कुमार राय ने मनरेगा योजना की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर तकनीकी सहायक मनोज श्रीवास्तव ने मनरेगा योजना के कार्य कराने की बारीकियां समझाईं। तकनीकी सहायक मंजुल अग्निहोत्री ने मनरेगा योजना पर चर्चा करते हुए ग्राम प्रधानों व मनरेगा कर्मियों को योजना से संबंधित जानकारी दी।
बीडीओ डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण में आए सभी अधिकारियों व मनरेगा कर्मियों का आभार जताया। ग्राम प्रधान अंजना त्रिपाठी, यतीश सिंह, राजपाल, ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक महिला मेट मौजूद रहे।