फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   exitement in tiranga yatra

यात्रा में लहराया तिरंगा, गूंजता रहा भारत माता की जय

Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
exitement in tiranga yatra
तिरंगा यात्रा में शामिल युवा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत रविवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शहर के युवा तिरंगा यात्रा में शामिल है। राजकीय इंटर कालेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होने के बाद वापस जीआईसी पहुंची। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष होता रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से अमृत महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति के तत्वावधान में अलग-अलग आयोजन हो रहे हैं। रविवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जीआईसी से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जिंदपीर चौराहा से रेलवेगंज पहुंची और फिर लखनऊ चुंगी सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, बावन चुंगी, नुमाइश चौराहा होकर जीआईसी में ही खत्म हुई। इस दौरान आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव खरे, नगर कार्यवाह विनय, नगर प्रचारक अमरेंद्र, राजवर्धनन, रजनीश सिंह, उमापति मिश्रा, प्रभाकर गुप्ता, श्रेय मिश्रा,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, अशोक सिंह आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed