फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Every obstacle all , all work is essentially successful Hanuman

बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान

Wed, 27 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 27 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Every obstacle all , all work is essentially successful Hanuman

जेठ माह के चौथे मंगलवार को चिलचिलाती धूप के बावजूद

विज्ञापन
लोगों की आस्था कम नहीं हुई। पूर्ण श्रद्धा के बीच शहर में जगह-जगह शर्बत वितरण एवं भंडारों का आयोजन किया गया। चार कदम पर शर्बत वितरण हो रहा था, तो आठ कदम पर भंडारे हुए, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धा एवं विश्वास के साथ जगह-जगह पूड़ी-सब्जी का भी वितरण किया गया।

उधर, जिलेभर में मंगल पर्व परंपरागत ढंग और हनुमान जी की पूजा आराधना के साथ मनाया गया। जेठ के चौथे मंगलवार को खेतुई स्थित बालाजी महाराज में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की कतारें लगी रहीं और बालाजी की एक झलक पाने को भक्त घंटों लगे रहे, तो वहीं दूसरी ओर श्रीराम जानकी मंदिर, सिनेमा चौराहे स्थित मंदिर व बड़े चौराहे स्थित लगभग सभी मंदिरों में मारुति नंदन संकट मोचन के जयघोष सुनाई देते रहे।

इसी क्रम में सिनेमा चौराहे पर पत्रकार संघ द्वारा हुए भंडारे का शुभारंभ सुनील शास्त्री द्वारा हनुमान जी का विधि विधान से पूजन कर किया गया। भंडारे में भक्तों को पूड़ी, सब्जी, बूंदी एवं हलुआ आदि का प्रसाद बांटा गया। सुधांशु मिश्र के विशेष सहयोग के बाद शाम तक भंडारे का आयोजन हुआ।

हनुमानजी की वेशभूषा में पहुंचे केसरी नंदन भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस मौके पर प्रशांत पाठक, अरुण मिश्रा, अनिल त्रिवेदी, उमाकांत दीक्षित, पंकज मिश्रा, तारिक इकबाल, अनिल मिश्रा, राजन शुक्ला, देवेंद्र सिंह, हरिश्याम बाजपेई आदि मौजूद थेे।

उधर, अस्पताल तिराहे पर स्थित मौनी बाबा मंदिर पर आयोजित भंडारे में भी दिनभर पूड़ी-सब्जी और अन्य प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें विवेक द्विवेदी, प्रांजल तिवारी, शशांक  दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, शिवम, अनुपम सक्सेना आदि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।

चांद बेहटा लखनऊ रोड पर भी भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें व्यवसायी अचल अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। आयोजकों में अख्तर अंसारी, रवि मिश्र, प्रकाश गौतम आदि मौजूद थे। सेंट्रल बैंक रोड पर जूनियर संघ अध्यक्ष सुनीता त्यागी की ओर से शरबत वितरण किया गया, जिसमें रवि द्विवेदी, अर्पित, सौरभ आदि मौजूद थेे।

महात्मा गांधी मार्ग पर सपा उपाध्यक्ष पारुल दीक्षित द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर अजय प्रताप सिंह, राहुल दीक्षित आदि मौजूद थे। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय के प्रांगण में अध्यक्ष शिवशंकर पांडे की अगुवाई में शर्बत वितरण किया गया, जिसमें वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष मौर्य, कीर्ति सिंह, बृजेश अवस्थी आदि मौजूद थेे।

उधर, बाबा मंदिर पर हुए भंडारे में सुनील दीक्षित, प्रीतेश दीक्षित, अमित त्रिवेदी रानू, रूपेश, जगदीश, अजय कुमार, श्याम सुंदर, मोनू त्रिवेदी आदि मौजूद थे। इसी क्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के आवास पर शरबत वितरण किया गया, जिसमें रोमिल चतुर्वेदी, संदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय और विवेक आदि मौजूद थे।

नुमाइश चौराहे पर पालिका कर्मियों की ओर से शरबत वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बालेश्वर मिश्र, राजेश सिंह, तेजपाल सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, कमल किशोर मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद थे। उधर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय के बाहर एक्सईएन आरबी कटियार के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को शरबत का वितरण किया गया।

जिला अस्पताल के बाहर दीपू तिवारी द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जबकि रामदत्त चौराहे पर संजू शर्मा के नेतृत्व में भंडारे में लोगों को प्रसाद बांटा गया, जिसमें हिमांशु, गिरवर, पप्पू सहगल आदि मौजूद थे। रेलवे स्टेशन कालोनी में मदन मांजी द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें राहुल, राजेश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed