फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Even if the seat becomes unreserved, I will contest on a BJP ticket: Jay Prakash

सीट अनारक्षित हुई तो भी भाजपा के टिकट पर ही लडूंगा : जय प्रकाश

Sat, 27 Dec 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Even if the seat becomes unreserved, I will contest on a BJP ticket: Jay Prakash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के लोकसभा सीट अनारक्षित होने पर भाजपा से चुनाव लड़ने का बयान वायरल होते ही सांसद जय प्रकाश ने पलटवार किया है। बयान जारी कर सांसद जय प्रकाश ने कहा कि अगर सीट अनारक्षित भी होती है तो भी वह भाजपा से चुनाव लड़ेंगे। दावा किया कि उनके पिता सामान्य सीट से छह बार विधायक रहे और पत्नी अनारक्षित सीट से दो बार जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं।

सांसद जय प्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आगामी परिसीमन के बाद अगर हरदोई लोकसभा सीट सामान्य हो जाती है तो भी वह यहां से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य होगा कि इस सीट से चुनाव लड़ें। कहा कि पिता जगन्नाथ प्रसाद लगातार छह बार लखीमपुर खीरी की एक विधानसभा सीट से विधायक रहे। कहा िक पिता के पदचिन्हो पर चलने का साैभाग्य मुझे भी प्राप्त होगा कहा कि मेरी पत्नी ज्योती रावत उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष दो बार रहीं। दोनों बार सामान्य सीट पर ही उनका निर्वाचन हुआ। सांसद जय प्रकाश ने दावा किया कि परिसीमन और आरक्षण बदलने पर भी वह अपनी परंपरागत सीट से लड़ेंगे। दावा किया कि भाजपा के समर्पित, निष्ठावान और जुझारू कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव जीतेंगे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed