{"_id":"687e820449474354a309a1b3","slug":"even-after-a-year-the-roadways-bus-station-and-hospital-are-incomplete-hardoi-news-c-213-1-hra1001-134648-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साल भर बाद भी रोडवेज बस स्टेशन और चिकित्सालय अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साल भर बाद भी रोडवेज बस स्टेशन और चिकित्सालय अधूरा
Mon, 21 Jul 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। तय समय में उप्र प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन लि. की परियोजनाएं पूरी नहीं हो पाईं हैं। परियोजनाओं के समय से पूरा न होने के साथ ही गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। समय से परियोजना के पूरा न होने से लोगों को उनका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
शासन की तरफ से पाली कस्बा में रोडवेज बस स्टेशन और शहर से सटे भदैचा गांव में 50 बेड का एकीकृत आयुष चिकित्सालय भवन बनवाए जाने की स्वीकृति दी है। एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं में भदैचा गांव में 50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय भवन बनवाए जाने के लिए 28 जनवरी 2022 को स्वीकृति दी थी।
भवन बनवाने के लिए 15,08,00,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के साथ ही काम कराने के लिए 10,83,00,000 रुपये भी दे दिए थे। चिकित्सालय भवन बनवाए जाने के लिए 31 दिसंबर 2024 तक की समय सीमा तय की गई थी। कार्यदायी संस्था की तरफ से प्रशासन को दी गई रिपोर्ट में 9,55,00,000 रुपये ही खर्च हो पाए हैं। भवन भी पूरा नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
ऐसे ही पाली कस्बा में रोडवेज बस स्टेशन बनवाए जाने के लिए शासन ने 1,92,00,000 रुपये की एक मार्च 2024 को वित्तीय और प्रशासनिक दी थी। बस स्टेशन बनवाए जाने के लिए पूरे रुपये भी दे दिए थे। कार्यदायी संस्था ने अभी तक 1,14,00,000 रुपये खर्च कर पाए हैं। भवन भी पूरा नहीं बन पाया है। भवन की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
--
कार्यदायी संस्था को दिए गए निर्देश
दोनों ही काम आमजन से जुड़े हैं। वैसे तो समय से ही परियोजनाओं को पूरा कराया जाना चाहिए था। कार्यदायी संस्था ने समय से काम भी पूरा नहीं कराया है। पाली रोडवेज बस स्टेशन पर सामग्री भी मानक अनुरूप से प्रयोग में नहीं लाई गई है। बिजली स्विच, पंखा और अन्य सामग्री को दोबारा से लगवाए जाने के लिए कार्यदायी संस्था के सहायक परियोजना प्रबंधक से कहा गया है।
सान्या छाबड़ा, सीडीओ