फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   eo missbehave, safai worker on strike

ईओ पर अभद्रता का आरोप, सफाईकर्मचारी हड़ताल पर

Tue, 05 Oct 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
eo missbehave, safai worker on strike
कछौना। ईओ पर अभद्रता करने का आरोप लगा सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। सभी कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय पर एकत्र हो गए और गेट पर बैठक कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सूचना मिलने के बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पचनू बाल्मीकी भी मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने हटाए गए सफाईकर्मी को वापस काम पर रखने व अभद्रता करने के मामले में ईओ पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थायी संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार धानुक ने कछौना पतसेनी नगर पंचायत में सेवा प्रदाता फर्म के माध्यम से प्राइवेट कर्मचारी ठेके पर साफ सफाई का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक कई कर्मियों को नगर पंचायत प्रशासन ने बिना कारण बताए कार्यमुक्त कर दिया है। कहा कि मंगलवार को कर्मचारियों ने ईओ रेणुका यादव से इस मामले में बात की तो उन्होंने सफाई कर्मियों से अभद्रता की और कमरे से निकाल दिया। इधर सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ पचनू भी मौके पर पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मियों के प्रति ईओ का बर्ताव निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की मांग है कि हटाए गए सभी ठेका सफाई कर्मचारियों को पुन: काम पर वापस बुलाया जाए। साथ ही अभद्रता करने के मामले में ईओ पर एफआईआर दर्ज की जाए। जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद चेयरमैन मीनू विश्वकर्मा के प्रतिनिधि गोल्डी विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंच कर कर्मियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी।

कर्मचारियों के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है। एक सफाईकर्मी राजकिशोर द्वारा सभासद विनीत से अभद्रता की गई थी। जिसकी शिकायत मिलने पर कर्मचारी को हटाया गया था। इसी को लेकर कर्मचारी से वार्ता हुई थी। कर्मचारी को वापस न रखे जाने पर ही अन्य कर्मचारी आरोप लगा रहे हैं।
रेणुका यादव
अधिशाषी अधिकारी
नगर पंचायत कछौना पतसेनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed