फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity will be cut for those encroaching on the road

Hardoi News: सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की कटेगी बिजली

Sun, 28 Jul 2024 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be cut for those encroaching on the road
हरदोई। शहर में अस्थाई अतिक्रमण कर बिजली कनेक्शन करने वाले दुकानदारों की बिजली गुल होगी। नगर मजिस्ट्रेट की ओर से इस संबंध में बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है। जिस पर विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में सड़क किनारे दुकानदारों ने अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर रखा है और व्यापार के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों से मिल कर बिजली कनेक्शन भी ले लिया है। प्रशासन की ओर से शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन को अतिक्रमण कारियों के यहां पर बिजली कनेक्शन मिले हैं। इससे उनकी दुकानों को हटाने में समस्या आ रही है। इस पर नगर मजिस्ट्रेट की ओर से बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है, जिसमें अतिक्रमण कारियों को किस आधार पर कनेक्शन दिए गए हैं और उसके मानक क्या है। साथ ही ऐसे कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि मुख्य राजमार्गों से अतिक्रमण हटाया जा सके। नगर मजिस्ट्रेट के पत्र आने के बाद विभाग की ओर से इस संबंध में कार्रवाई शुरू की जा रही है। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार जो अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं, उनके कनेक्शन हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed