{"_id":"6a0759d8e4eef2558100ba2e","slug":"electricity-supply-not-restored-even-after-two-days-hardoi-news-c-213-1-hra1021-149831-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो दिन बाद भी पटरी पर नहीं आई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो दिन बाद भी पटरी पर नहीं आई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
हरदोई। आंधी के दो दिन बाद भी बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट सकी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी से भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। अभी तक डेढ़ सैकड़ा गांव बिजली का संकट झेल रहे हैं।
जिले में बुधवार को आई आंधी से 89 विद्युत पोल और बिजली लाइन व दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। बिजली कर्मी बिजली लाइन को सही करने में लगे हैं। शहर के गुरगुज्जा उपकेंद्र पर केबल बॉक्स जल गया था। इससे बृहस्पतिवार शाम से रात के सवा 12 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे गुरगुज्जा व एआरटीओ उपकेंद्र से जुड़े आठ हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हुए। बेलाताली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति रात 11 बजे तक न आने से उपभोक्ता परेशान हुए।
वहीं इटौली क्षेत्र में सबसे अधिक आंधी के कारण विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। उनकी मरम्मत का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। पूरी बिजली लाइन न बन पाने से करीब 150 गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई है उन पर काम किया जा रहा है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर सामग्री पहुंचने में समय लगाता है। स्टोर से सामग्री को भिजवाया जा रहा है और जहां तक लाइन सही होती जा रही है। वहां पर आपूर्ति बहाल की जा रही है। दो दिन में आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है।