फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity department now needs help from rain

Hardoi News: बिजली विभाग को अब बारिश का सहारा

Tue, 18 Jun 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity department now needs help from rain
हरदोई। भीषण गर्मी के कारण अब बिजली उपकरण भी जवाब देने लगे हैं, बिजली विभाग को अब बारिश का इंतजार है। लोकल फॉल्ट चरम पर पहुंच गए हैं। 95 मिनट पर 19 बार बिजली गुल हुई। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं का सब्र जबाव देने लगा है।
विज्ञापन

जिले में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। लगातार तापमान बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी है। बिजली की खपत बढ़ने से बिजली उपकरणों पर लगातार लोड बढ़ रहा है। इससे उपकरण जवाब देने लगे हैं। बिजली लाइन के जलने के साथ ट्रांसफार्मर के जलने की घटनाएं आम हो गईं हैं। इसके अलावा जंफर जलने और ट्रांसफार्मर की केबल जलने के कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। विद्युत उपकेंद पर लगे उपकरण भी ओवरलोड होने के कारण खराब व बंद हो रहे हैं। इससे विभाग का आपूर्ति में पसीना छूट रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को निर्धारित अवधि में बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शहर सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े डीएम चौराहे फीडर में डेढ़ घंटे में 19 बार लोकल फॉल्ट के कारण बिजली गुल हुई। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। शहर के आवास विकास में सोमवार की रात 11 बजे ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल हो गई, इससे लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो गए। शहर के सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र और चरौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति रात में तीन घंटे तक बाधित रही है। इससे उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन व एसएसओ तैनात हैं। उपकेंद्र पर गैंग को आठ-आठ घंटे के लिए लगाया जाता है। मगर यहां पर एक ही कर्मचारी को सारे अधिकार हैं। वह ही केबल देगा और उसके आने पर ही लाइन सही होगी। इससे उपभोक्ता परेशान रहते हैं।

भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। अधिक तापमान होने के कारण बिजली उपकरणों में समस्या आ रही है। उपकेंद्र पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात हैं। सिटी पावर हाउस के प्रकरण की जांच कराएंगे। -रमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed