फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly death due to corona, five infected

कोरोना से अधेड़ की मौत, पांच संक्रमित

Thu, 17 Dec 2020 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona, five infected
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को पॉॅजिटिव आई। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। टीम ने उसके संपर्क में आए 20 लोगों का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा है। जनपद में पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति (46) पिछले छह माह से अस्वस्थ था। मंगलवार को वह दवा लेने के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज गया था। वहां उसका कोविड टेस्ट भी कराया गया। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेने के लिए गांव पहुंची, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। टीम ने उसके संपर्क में आए 20 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जनपद में पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 5746 हो गई है। जनपद में कोरोना के 133 एक्टिव केस हैं। जनपद में अब तक कोरोना से 103 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed