फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight injured in road accidents , two Refere

सड़क हादसों में आठ घायल, दो रेफर

Wed, 02 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 02 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in road accidents , two Refere
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम सवायजपुर निवासी कुशाल (28) पुत्र राम गोपाल अपनी पत्नी सपना (26) और ममता (28) पत्नी किशन पाल के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, सुरसा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी कुन्हा (40) पुत्र कुन्नू निवासी महेंद्र नगर शहर कोतवाली, साथी संजीव कुमार (40) पुत्र विजय कुमार निवासी आनंदपुर शहर कोतवाली शाहजहांपुर के साथ बाइक से आ रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शहर कोतवाली के महेशपुर निवासी राकेश (25) पुत्र तेजपाल सड़क हादसे में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पिहानी में तेज रफ्तार बुलेरो की चपेट में आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी से हरदोई रेफर किया गया है। हादसे के बाद बुलेरो चालक वाहन समेत भाग निकला।


इलाके के भीठी नेवादा गांव निवासी नितिन पुत्र विद्या व सत्येंद्र पुत्र रामप्रकाश बाइक से पिहानी की ओर आ रहे थे। शाहाबाद तिराहे पर विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बुलेरो लेकर मौके से  फरार हो गया। सीएचसी पहुंचाए गए घायलों को हरदोई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed