{"_id":"594ffa464f1c1bb07d8b4739","slug":"eid-today-day-of-rewards-for-the-rosary","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज : रोजेदारों के लिए ईनाम का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज : रोजेदारों के लिए ईनाम का दिन
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
शहर की ईदगाह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ईदुल फितर सोमवार को (चंद्र दर्शन के अनुसार) मनाई जाएगी। उधर, रविवार देर रात तक बाजारों में खूब खरीदारी हुई। शहर से लेकर गांव तक मस्जिदों में और आसपास सफाई की गई।
विज्ञापन
इस्लाम के दो बड़े पर्वों में एक ईदुल फितर है। जो रमजान के बाद आती है। पूरे माह रोेजे रखकर इबादत करने वाले बंदों के लिए यह ईनाम के तौर पर अल्लाह की ओर से अता किया गया है।
विज्ञापन
रोजेदारों के लिए कहा गया कि इन्हें अल्लाह दो बड़ी खुशियां अता करता है एक इफ्तार के समय और दूसरी ईद के दिन।
रमजान और ईद दरअसल अपने साथ-साथ गरीबों को शामिल कर खुशियां मनाने का एक मौका लेकर आते हैं।
ईदुल फितर पर नमाज से पहलेे प्रति रोजेदार पौने दो किलो गेहूं या इसकी कीमत गरीबों को तकसीम करने का आदेश दिया गया है।
ईद के दिन नमाज से पहले पैदा होने वाले बच्चे की तरफ से भी सदकतुल फितर का अदा किया जाना जरूरी है। उधर, बाजारों में मुस्लिम महिलाओं की भीड़ रही।
उधर, नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में तैयारियां जोर शोर से पूरे दिन जारी रहीं। शहर की ईदगाह में नमाज सुबह साढ़े आठ बजे होगी। नमाज को मौलाना मुफ्ती इजहार हुसैन पढ़ाएंगे।
विज्ञापन