फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education,hardoi,woman,hardoi news

महिलाएं अबला नहीं, शक्ति का पर्याय : रंजना शुक्ला

Thu, 18 Mar 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
education,hardoi,woman,hardoi news
गोष्ठी को संबोधित करतीं महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण को लेकर जागरुकता गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला ने कहा कि महिलाएं अबला नहीं हैं। शक्ति का नाम ही नारी है। उन्होंने छात्राओं से दबाव मुक्त रहने की बात भी कही।
विज्ञापन

जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के सशक्त होने से ही समाज सशक्त होगा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सीय सहायता, विधिक सहायता और पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं अपने को अबला न समझें और विपत्तियों का डटकर मुकाबला करें। बालिकाएं पढ़ लिखकर समाज में अपनी पहचान बनाएं। इस दौरान जीजीआईसी की प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा, सीएमएस डॉ. एके शाक्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष श्वेता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed