फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education

शताक्षी ने भरी उड़ान, चयनित हो राज्य स्तर पर कमाया नाम

Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
education
हरदोई। जून माह में हुई मेरी उड़ान प्रतियोगिता में बावन विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय तत्यौरा की कक्षा आठ की छात्रा शताक्षी वर्मा का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। चयन से जिले का नाम रोशन हुआ।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि यूनीसेफ के सहयोग से पाठ्यक्रम व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मेरी उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन हर माह किया जाता है। इसमें कहानी लेखन, निबंध, चित्रकला, आर्ट आदि विषयों की प्रतियोगिता होती है। इसे व्हाट्सएप व ईमेल के माध्यम से संचालित किया जाता है।
विज्ञापन

शिक्षक विषय वस्तु के आधार पर प्रतियोगिता में बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं। कक्षा आठ की छात्रा शताक्षी वर्मा का लघुकथा लेखन में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। शताक्षी ने मेरा भविष्य-मेरा करियर विषय पर कथा लिखी थी। शताक्षी का पहले चयन ब्लॉक स्तर पर फिर जिला स्तर पर हो चुका था। अब राज्यस्तर पर उसकी कथा चयनित होने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खुशी है। राज्य परियोजना निदेशक ने 100 बच्चों का चयन किया है। शताक्षी ने शिक्षिका शबीना खान के नेतृत्व में तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed